दिल्ली में लड़के ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; हत्या-आत्महत्या की क्या वजह? – Hindustan

Delhi Burari Murder Suicide: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने कथित तौर पर पहले एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब युवती की छोटी बहन काम से वापस घर लौटी।
पुलिस के अनुसार, मृत युवती अपनी छोटी बहन के साथ बुराड़ी स्थित किराए के मकान में रहती थी। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे छोटी बहन काम से घर पहुंची। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला, अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में युवक और युवती दोनों खून से लथपथ पड़े थे। उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जांचा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। मौके से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक और युवती एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। हालांकि, वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में इस्तेमाल हथियार कहां से आया और दोनों के बीच हाल के दिनों में क्या बातचीत हुई थी।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।
रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News