दिल्ली के जंतर-मंतर पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन पिछले 19 दिन से जारी है। गुरुवार को किसान नेता राकेश टिकैत उनसे मिलने पहुंचे और यहां उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उनसे अनशन खत्म करने की अपील की। इस दौरान टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि युवाओं और छात्रों की आवाज नहीं सुनी गई, तो किसान भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। इसी बीच उन्होंने धरना स्थल पर मौजूद युवाओं से कहा कि ‘ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सब तैयार हैं, चिंता मत करो… तानाशाह बादशाह का अंत होगा।’
प्रदर्शन स्थल पर युवाओं को संबोधित करते हुए किसान नेता ने कहा, ‘हम सब साथ में हैं, भूख हड़ताल राजा के जमाने में होती थी। कि राजा दयावान होता था, ऐसे में जब कोई भूख हड़ताल कर देता था तो वह मेहरबानी कर देता था, पर आजकल का राजा कहां है, ये तो जो बादशाह है आजकल का, ये तो तानाशाह है, 13 महीने दिल्ली का आंदोलन चला, तो लड़ाई बड़ी लंबी थी। हमें स्वास्थ्य की चिंता है कि ये अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्योंकि ये जो सरकार है, ये व्यापारियों की सरकार है, इनको किसी आदमी की जान की कोई परवाह नहीं है, इनको बच्चों की शिक्षा से नहीं है, उनकी नौकरी से नहीं है। इनको नौकरी नहीं देनी तो पेपर लीक कर दिया, और कहा कि वो तो हो गया।’
इस आंदोलन को हमारा पूरा संयुक्त मोर्चे का समर्थन है, हमारे लोग भी यहां आते रहेंगे यहां पर, आप शांतिपूर्ण तरीके से इसे चलाते रहो। आपको ये नहीं सोचना है कि बाहर क्या चल रहा है, बाहर इस आंदोलन पर सबकी नजरें बनी हुई हैं, हम आपके साथ में हैं, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से ही चले, क्योंकि हमने 13 महीने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलाया।
टिकैत ने आगे कहा, ये आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे, ये आरोप लगाने की कोशिश करेंगे, ये सब काम करेंगे, सभी तरह के हथकंडे अपनाएँगे, लेकिन उससे घबराने की जरूरत नहीं, देश आपके साथ में है, देश युवाओं के साथ में है। हमारा पूरा समर्थन आप लोगों के साथ में है, आप शांति बनाकर आंदोलन चलाएं और आपका ये आंदोलन कामयाब होगा और एक दिन हमारी जीत होगी।
आगे उन्होंने कहा, ’20 तारीख के कार्यक्रम के लिए भी हमारा पूरा समर्थन है, उसमें हमारे सब लोग आएंगे। आपको बहुत-बहुत धन्यवाद, युवा शक्ति को धन्यवाद।’
‘ट्रैक्टर-ट्रॉली यहां नहीं हैं, पर वो सब तैयार हैं, चिंता मत करो। यहां नहीं है, लेकिन चिंता मत करना, गांव में भी खड़ी हुई हैं तो सब तैयार ही हैं। यहां पर सब खेती, किसानी, गांव, देहात सब उसी के लोग हैं। तानाशाह बादशाह का अंत होगा, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेगा, वह बीच में ही हट जाएगा।’
सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play