Aligarh News: पॉश मशीन बंद होने से खाद वितरण ठप – Hindustan

Aligarh News: अतरौली, संवाददाता। क्षेत्र के खाद वितरण केंद्रों पर पोश (पी ओ एस) मशीनें बंद रहने से खाद वितरण प्रभावित हो गया रहा.मशीनों में तकनीकी खराबी और नेटवर्क की समस्या के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पाया सुबह से लाइन में लगे किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी बिना खाद लिए वापस लौटना पडा. किसानों का कहना है कि फसलों के लिए इस समय खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है, लेकिन पोश मशीनें बंद होने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों में इस समस्या को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी युवा पहल अध्यक्ष इंजीनियर ने हिमांशु गुप्ता ने उपजिलाधिकारी नारायण सिंह से शिकायत कर खाद वितरण केंद्रों पर पोश मशीनों की तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान कराने और वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।उन्होंने
कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हिमांशु कहना है कि धान व अन्य फसलों के लिए इस समय खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। ऐसे में खाद वितरण बाधित होने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन पोश मशीन काम न करने के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News