सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेल्योर की चेतावनी – AajTak

Feedback
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 20 दिन पूरे हो चुके हैं. नीट (NEET) जैसी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वह 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं. इतने दिनों से बिना अन्न के रह रहे वांगचुक का शरीर अब बेहद कमजोर हो चुका है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भावुक अपील करते हुए कहा कि वांगचुक की हालत ऐसी हो गई है कि उनकी हड्डियां दिखने लगी हैं और वे चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं. डॉक्टरों ने वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. 
डॉक्टर सतीश लांबा के मुताबिक, भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से वांगचुक का वजन 9 किलो से ज्यादा घट चुका है और अब वह महज 56.9 किलोग्राम के रह गए हैं. डॉक्टर ने बताया कि लंबे भूख हड़ताल की वजह से शरीर अब ग्लूकोज और फैट के बाद मांसपेशियों (मसल्स) को खाने लगा है. उनके यूरिक एसिड का स्तर काफी बढ़ गया है, जो इस बात का संकेत है कि मांसपेशियां तेजी से गल रही हैं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया, तो वांगचुक का ऑर्गन फेल हो सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘उम्मीद है वो अपनी भूख हड़ताल खत्म करेंगे’, सोनम वांगचुक पर बोले आमिर खान, बताई ‘रैंचो’ की असली कहानी
इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप किया है. एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे वांगचुक के स्वास्थ्य की रोजाना निगरानी करें और हालत बिगड़ने पर तुरंत जरूरी इलाज करें. कोर्ट ने कहा कि किसी भी नागरिक का जीवन बेहद कीमती है और उसे बचाने के लिए सरकार को हर संभव कोशिश करनी चाहिए. केंद्र और दिल्ली सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी इस पर सहमति जताई.
सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार नहीं!
डॉक्टरों की गंभीर चेतावनियों के बावजूद सोनम वांगचुक हार मानने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि वे इस आंदोलन को इतनी जल्दी खत्म नहीं करेंगे. उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को और मजबूत बनाएं. वांगचुक ने छात्रों से कहा कि वे इस आंदोलन को लोकतंत्र और राजनीति विज्ञान के एक वास्तविक पाठ के रूप में देखें.
यह भी पढ़ें: ‘सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाएं’, केजरीवाल की मांग, जंतर-मंतर पहुंच किया सपोर्ट
सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील
जंतर-मंतर पर जारी इस विरोध प्रदर्शन को देश के कई बड़े नेताओं और मशहूर हस्तियों का समर्थन मिल रहा है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की और केंद्र सरकार से छात्रों और वांगचुक की मांगें सुनने की अपील की. इसके अलावा म्यूजिशियन विशाल ददलानी, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, लेखक शोभा डे, राज ठाकरे और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए सरकार से तुरंत इस मुद्दे को सुलझाने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने भी वांगचुक को चिट्ठी लिखकर अनशन खत्म करने की अपील की है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News