FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अब तय हो चुका है. इस बार खिताब के लिए अर्जेंटीना और स्पेन आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. स्पेन ने फ्रांस को हराया, जबकि मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को मात दी. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 10 साल पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे फाइनल मुकाबले से जोड़ रहे हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
धोनी का यह इंस्टाग्राम पोस्ट जून 2016 का बताया जा रहा है. उस समय वह टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर थे और टीम के कप्तान भी थे. पोस्ट में धोनी अपने साथी खिलाड़ियों मनदीप सिंह, जयदेव उनादकट, अक्षर पटेल और करुण नायर के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सभी प्लेस्टेशन पर फीफा गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में Spain vs Argentina लिखा था. अब जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में यही दोनों टीमें भिड़ने जा रही हैं, तो सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को शेयर कर इसे संयोग और भविष्यवाणी से जोड़ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि धोनी ने 10 साल पहले ही अर्जेंटीना और स्पेन के फाइनल का इशारा कर दिया था. हालांकि, ऐसा मानने का कोई आधिकारिक आधार नहीं है. यह सिर्फ एक पुराना पोस्ट है, जिसे मौजूदा हालात से जोड़कर वायरल किया जा रहा है. क्रिकेट और फुटबॉल के फैंस इस पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे धोनी की “कैप्टन कूल” सोच से जोड़ रहे हैं, जबकि कई इसे महज एक दिलचस्प संयोग बता रहे हैं.

अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में खेल रही है. उसने पिछला फीफा वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी. अब उसके पास लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का मौका है. दूसरी ओर, स्पेन ने आखिरी बार साल 2010 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था. करीब 16 साल बाद टीम फिर से खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है.
अगर अर्जेंटीना इस बार भी ट्रॉफी जीत लेती है, तो वह लगातार दो बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली चुनिंदा टीमों में शामिल हो जाएगी. इससे पहले यह उपलब्धि ब्राजील ने 1958 और 1962 में हासिल की थी. वहीं, स्पेन की नजर 16 साल बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर होगी. ऐसे में दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजर इस महामुकाबले पर टिकी है. मैच से पहले धोनी का वायरल पोस्ट भी फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED