Feedback
जुलाई के आखिरी सप्ताह में बुध देव अपने शुभ प्रभाव से कई राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह बुध लगातार दो दिन चाल बदलेंगे. पहले 24 जुलाई को बुध मार्गी होंगे और फिर 25 जुलाई को उदयवान होंगे. मार्गी बुध 24 अक्टूबर तक सीधी चाल चलेंगे. जबकि 18 अगस्त तक बुध उदयवान रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह अवस्था चार राशि के जातकों को भाग्यशाली बनाने वाली है. आइए जानते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, इसलिए इस उदय का सबसे सीधा प्रभाव इसी राशि पर माना गया है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और बड़े अवसर मिल सकते हैं. नया बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. आपकी वाणी और तार्किक सोच से लोग प्रभावित होंगे, जिससे लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बनेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का उदय आर्थिक मामलों में राहत देने वाला माना जा रहा है. रुका हुआ या फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का संतोषजनक परिणाम मिलने के संकेत हैं. आर्थिक और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक वातावरण बना रह सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. परिवार में चल रहे पुराने मतभेद समाप्त होने की संभावना है, जिससे घर का माहौल पहले से अधिक शांत और सुखद रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं. इससे आपके काम की गति और आत्मविश्वास दोनों बढ़ सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का उदय सामाजिक और पेशेवर जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. मित्रों और करीबी लोगों का सहयोग भी इस दौरान आपके पक्ष में बना रहेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू