लखनऊ, संवाददाता। पुलिस के ऑपरेशन सीवाई-वज्र के तहत साइबर सेल पूर्वी जोन और बीबीडी की पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े म्यूल बैंक खातों का संचालन करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बीबीडी ओमेगा ग्रीन ऑर्किड पांच अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 504 निवासी सौरभ कालरा के मोबाइल व नंबरों पर 49 साइबर शिकायतें दर्ज थीं, जिसमें 15.06 करोड़ की ठगी हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना और परिजनों का बैंक खाता साइबर अपराधियों को कमीशन पर दे रखा था। इन खातों में साइबर ठगी की रकम जमा की जाती थी। आरोपी करीब 10 फीसदी कमीशन अपने पास रखता। बाकी रुपए नकद या दूसरे माध्यमों से ठगों तक भेज देता था। आरोपी के इंडसइंड और बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से जुड़े 49 साइबर शिकायतें देश के कई राज्यों में दर्ज थीं। एनसीआरपी पोर्टल के अनुसार इन मामलों में करीब 15.06 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विदेशी मोबाइल नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल से साइबर ठगों के संपर्क में रहता था।
लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन लैपटॉप, पांच मोबाइल, एक ईडीसी मशीन, तीन पेन ड्राइव, विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम व डेबिट और पैन कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज, 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play