Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर एवं आसपास के गांवों गुरुवार के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी बरसात हुई। महज आधे घंटे की बरसात ने पालिका के निकासी व्यवस्था की कलई खोल दिया। उधर, ग्रामीण अंचलों में दोपहर के बाद से लेकर देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। इन दिनों जनपद में उमस संग भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मानसून के कमजोर होने के कारण किसानों के माथे पर बल है। इस बीच, गुरुवार को दोपहर में शहर एवं आसपास के गांवों में बरसात हुई थी, उसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी दोपहर में आधे घंटे तक शहर एवं आसपास के गांवों में बारिश हुई।
इसके कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उधर, करोड़ों रुपये खर्च करके निकासी के किए गए इंतजाम की भी कलई खुल गई। मशाल गली में बरसाती पानी लगने के कारण मोहल्ले के लोगों को जहां दुश्वारियां हुईं। वहीं, वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें।उधर, रयां बिजली फीडर से जुड़े गांवों में दूसरे दिन शुक्रवार को भी बरसात शुरू होने के पहले बिजली आपूर्ति बाधित कर दिया गया। देर शाम तक उसे बहाल नहीं किया गया था। इसके कारण धान की रोपाई बाधित होने के साथ ही लोगों को गर्मी एवं उमस में मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play