चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को चतरा के गेरवा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बद्री भारती ने की, जबकि संचालन जिला सचिव शंकर कुमार ने किया। बैठक में 20-21 सितंबर 2026 को जालंधर (पंजाब) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा चतरा से प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि 25 जुलाई को अनुमंडल कार्यालय चतरा में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं बिचौलियों द्वारा जमीन हड़पने के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में किसान महासभा के झारखंड राज्य अध्यक्ष बी. सिंह शामिल होंगे।
धरना के बाद चतरा एसडीओ के माध्यम से राज्य सरकार को किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में संगठन विस्तार के तहत जिले में 5000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही 9 अगस्त को अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस तथा 5 से 10 सितंबर तक जिलेभर में किसान रथ यात्रा एवं जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों को सिंचाई, खाद, बीज, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित अन्य कृषि समस्याओं पर सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर भीम प्रजापति, बेदो महतो, संतन भुईया, नंदलाल गंझू, चिंतामणि प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play