Araria News: बहियार पहुंचकर डीएम ने रोपनी का लिया जायजा – Hindustan

Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने शुक्रवार को फारबिसगंज प्रखंड के सिरसिया गांव पहुंचकर किसानों द्वारा की जा रही धान रोपनी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेतों में उतरकर किसानों से सीधे संवाद किया और धान रोपाई की वर्तमान स्थिति, सिंचाई व्यवस्था, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता सहित कृषि कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली।

जिला पदाधिकारी ने किसानों से कहा कि राज्य सरकार कृषि को प्राथमिकता देते हुए किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। किसानों ने भी उन्हें क्षेत्र में हो रही धान रोपनी की प्रगति, वर्षा की स्थिति तथा सिंचाई सुविधाओं के संबंध में अपनी बातें विस्तार से बताईं।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि जहां सिंचाई या अन्य संसाधनों की कमी है, वहां तत्काल आवश्यक कदम उठाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों को समय पर उर्वरक, बीज एवं कृषि संबंधी अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले में धान रोपनी का कार्य तेजी से चल रहा है और प्रशासन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया है, ताकि इस वर्ष धान की खेती बेहतर ढंग से संपन्न हो सके और किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।

जिला पदाधिकारी के इस निरीक्षण से किसानों में उत्साह देखा गया। किसानों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सक्रिय प्रयासों से कृषि कार्यों में आने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और धान रोपनी का कार्य समय पर पूरा किया जा सकेगा।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News