25 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी से भरेगा एम्स परिसर – Hindustan

संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा के शोभन में राज्य के दूसरे एम्स के निर्माण कार्य में तेजी आने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। जल संसाधन विभाग की ओर से निकाली गई निविदा के बाद अब एम्स निर्माण स्थल की 25 किलोमीटर की परिधि में स्थित नदियों की गाद से समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को वाहनों की मदद से निर्माण स्थल पर मिट्टी भराई का काम चल रहा था। एम्स निर्माण कार्य के गति पकड़ने से हर्ष का माहौल है। बता दें कि दरभंगा एम्स परिसर में तीन चरणों में 25 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी भरी जाएगी। इस काम को अगले साल मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयनित भूमि के समतलीकरण के लिए नदियों की गाद (सिल्ट) के इस्तेमाल के प्रस्ताव पर सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद समतलीकरण का काम शुरू हो जाने से पर्यावरणविदों के साथ किसानों में हर्ष है। लोग दरभंगा एम्स निर्माण के बहाने बागमती और खिरोई नदी को नया जीवन मिलने की भी उम्मीद लगाए बैठे हैं。
नदियों की उड़ाही से प्राप्त गाद का उपयोग कर मिट्टी भराई कार्य के लिए जल संसाधन विभाग को प्राधिकृत किया गया है। साथ ही इसके लिए दरभंगा एम्स निर्माण स्थल के निकटवर्ती बागमती और खिरोई नदी से गाद निकालने के लिए 184.65 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। एम्स निर्माण स्थल शोभन-एकमी बाईपास किनारे की भूमि से बागमती व खिरोई नदी की दूरी करीब एक किलोमीटर है। इससे उड़ाही के बाद गाद निकालकर एम्स तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। साथ ही शोभन का इलाका नीचे होने के कारण यहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। इसे सुरक्षित रखने के लिए
जल संसाधन विभाग एक रिंग बांध भी बनाएगा। बता दें कि दरभंगा में 750 बेड के एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1264 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। बाद में निर्माण के लिए राशि बढ़ाकर 2,006 करोड़ कर दी गयी थी। निर्माण पूरा होने के बाद एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। एम्स में कई सुपर स्पेश्यालिटी विभाग होंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दरभंगा के अलावा समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहित कई जिलों के अलावा नेपाल के तराई इलाके व बंगाल के सीमावर्ती जिले के लोगों को सुपर स्पेशियलिटी इलाज के लिए दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पटना आदि का रुख नहीं करना होगा。
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News