झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 34,368 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। केवल वैध प्रवेश पत्र और पहचान पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
किसी भी अनाधिकृत अथवा बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को स्मार्ट घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेजर, बैग, हैंडबैग, किताब, नोटबुक अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष या केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नकल और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि परीक्षा केंद्रों के नियंत्रण कक्ष से लाइव निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे ताकि संचार माध्यमों के दुरुपयोग को रोका जा सके।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play