Gaya News: इमामगंज में प्रेम प्रसंग में प्रेमियों ने महिला की हत्या कर शव को कुआं में फेंका, प्रेमी संग तीन पकड़ाया – Hindustan

Gaya News: इमामगंज थाने के मुसन टांड गांव के पास बधार के कुएं से गुरुवार को एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने 12 घंटे बाद शव की पहचान कर ली है। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला का पति मद्रास में मजदूरी करता है। एसडीपीओ धीरज कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि सुनीता देवी बढ़ीखाप गांव के रंजय यादव की पत्नी थी। महिला की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। बताया कि गांव के ही उदय यादव और बंधु उर्फ राकेश कुमार के साथ कई साल से महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपित संतोष कुमार के साथ महिला का जमीन संबंधी विवाद भी चल रहा है。

महिला के प्रेमी उदय और बंधु उर्फ राकेश की इसी वर्ष शादी हुई है। दोनों की पत्नी को प्रेम प्रसंग का मामला पता न चल जाए, इसका भय सताने लगा था। दोनों प्रेमी ने इससे बचने के लिए प्रेमिका सुनीता देवी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्रेमी उदय यादव, बंधु उर्फ राकेश और जमीन विवाद से निराश संतोष कुमार ने मिलकर महिला को हर दिन की तरह बुधवार को कुएं के पास बुलाया। तीनों ने महिला का मुंह बंदकर सिर को ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से कुचलकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को कुएं में फेंकर फरार हो गए।

महिला की हत्या करने बाद के तीनों दूसरे राज्य में भागने की तैयारी में थे। लेकिन, घटना के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह कुएं में शव मिलने से तीनों डर गए। इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है। उसे जानने के लिए तीनों आरोपित उदय, राकेश और संतोष पुलिस के पीछे-पीछे घूम रहे थे। उन पर किसी को शक नहीं हो इस लिए दिखावे के रूप में पुलिस को सहयोग कर रहे थे और तीनों महिला को पहचान ने से इनकार कर रहे थे।

महिला की पहचान नहीं होने के बाद पुलिस घटना स्थल पर ही एफएसएल टीम को आने का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार एक घर में गए। उसी घर के बगल में तीन बच्ची खड़ी थीं। थानाध्यक्ष ने बच्चियों को मृतक महिला का फोटो दिखाया। तीनों बच्चियां फोटो देखकर रोने लगीं। इसके बाद थानाध्यक्ष ने तीनों बच्चियों से प्यार से पूछताछ की। बच्चियों ने बताया कि वह मेरी मां है। मां की पहचान कर घटना के बारे में सारी जानकारी दी।

महिला के बेटियों ने पुलिस को बताया कि उदय यादव का मम्मी के मोबाइल पर हमेशा कॉल आता था। उनका कॉल आने पर मम्मी हम लोगों को बात नहीं करने देती थी। थानाध्यक्ष को शक बढ़ने के बाद बेटियों से उदय की पहचान बताने को कहा। मृतका की मंझली बेटी ने पुलिस को गांव में अपने साथ लेजाकर हत्या के मुख्य आरोपी उदय यादव की पहचान कराई। पुलिस उसे पकड़ कर शक्ति से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती से वह टूट गया और घटना का पूरा राज बताया। उसकी निशानदेही पर हत्या के दो और आरोपितों को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उदय, बंधु और संतोष ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि महिला से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। प्रेम प्रसंग का राज नहीं खुले इस वजह से महिला की हत्या कर कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार को यहां से हमलोगों का दूसरे राज्य में जाने वाले थे। महिला के चार बच्चे हैं। हत्या करने में उपयोग किए गए लाठी-डंडे भी पुलिस ने बरामद किया है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News