'लापरवाही की हद…', बुलेट ट्रेन पर जापान से आया बड़ा बयान, भारत ने दिया सख्त जवाब – India.Com

India Bullert Train: भारत की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के एक पूर्व मंत्री के बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया. पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परियोजना में देरी के लिए भारत पर लापरवाही जैसे गंभीर आरोप लगाए. इस मामले पर अब विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की निजी राय है और इसका वास्तविक तथ्यों से कोई मेल नहीं है. मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि जापान सरकार की ओर से इस संबंध में कोई अलग प्रस्ताव नहीं दिया गया था और परियोजना तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है.

नई दिल्ली में आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और जापान के बीच मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट को लेकर लगातार सकारात्मक बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा कि जिस सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया जा रहा है, वह किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत राय है, न कि जापान सरकार का आधिकारिक रुख. जायसवाल ने दोहराया कि जापान की ओर से कोई नया या अलग प्रस्ताव नहीं मिला है. दोनों देशों के बीच परियोजना को लेकर बेहतर तालमेल बना हुआ है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने विदेश मंत्रालय की ओर से बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और पहला चरण वर्ष 2027 में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. क्योंकि जापान की नई E10 (E20 सीरीज) हाई-स्पीड ट्रेन अभी विकसित की जा रही है और उसके 2030 के शुरुआती वर्षों में उपलब्ध होने की संभावना है. इसलिए दोनों देशों ने आपसी सहमति से फैसला किया है कि शुरुआती संचालन भारतीय हाई-स्पीड ट्रेन के साथ किया जाएगा. इसके लिए जरूरी सिग्नलिंग सिस्टम और उपकरणों का ऑर्डर भी दिया जा चुका है, जो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी मानकों के अनुरूप हैं.

विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर किसी तरह का गतिरोध नहीं है. सरकार के मुताबिक, परियोजना का हर चरण तय योजना के अनुसार, आगे बढ़ रहा है और भारत-जापान दोनों का साझा लक्ष्य जल्द से जल्द हाई-स्पीड रेल सेवा शुरू करना है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि किसी एक व्यक्ति के बयान को दोनों देशों के रिश्तों या परियोजना की वास्तविक स्थिति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. सरकार का कहना है कि निर्माण कार्य जारी है और आने वाले सालों में यह परियोजना देश के आधुनिक रेल नेटवर्क की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल होगी.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News