Muzaffarnagar News: खतौली जीटी रोड पर बस स्टैंड के समीप बाथरूम करने के दौरान दो युवकों पर दस से बाहर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवकों ने हमलावरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।गांव टबिटा निवासी आकाश और रवि गुरुवार शाम को काम से छुट्टी के बाद जीटी रोड पर खड़े हुए थे। आकाश को बाथरूम लगा तो वह बस स्टैंड के समीप बने बाथरूम में चला गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
दोनों में गाली-गलौच के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों को फोन किया तो कुछ ही देर में दस से बारह युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। युवकों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमे दोनों युवक घायल हो गएं। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया। घायलों ने हमलावरों के विरूद्ध तहरीर दी है। दी गई तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play