अंशिका वर्मा का नीट में शानदार प्रदर्शन – Hindustan

डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड अंतर्गत ईसरी की अंशिका वर्मा ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में 596 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।
इसरी प्रोफ़ेसर कॉलोनी निवासी शिक्षक राजेश कुमार और मधु देवी की पुत्री अंशिका की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ ईसरी और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। अंशिका की सफलता उस समय परिवार के लिए और भी खास बन गई, जब परीक्षा परिणाम उनके पिता राजेश कुमार के जन्मदिन के दिन पर सामने आया।
बेटी की इस उपलब्धि को परिवार ने पिता के लिए जन्मदिन का सबसे अनमोल और यादगार उपहार बताया है। अंशिका वर्मा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई तारा मॉडर्न पब्लिक स्कूल और पीएडी जैन हाई स्कूल इसरी से पूरी की। नियमित अध्ययन, अनुशासन और लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए।
अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता मधु देवी, पिता राजेश कुमार, अपने शिक्षकों, परिवार के सदस्यों और मामा गौतम सोनी को दिया है। उनका कहना है कि सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंशिका का सपना एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनने का है।
वह चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पीएनडी जैन हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार जैन, देवेश कुमार ने भी अंशिका को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News