Sawan First Somwar 2026: शंख की गूंज, डमरू की ताल और हवाओं में महादेव का नाम! सावन का महीना शुरू होते ही हर तरफ भोलेनाथ के नाम का जयकारा गूंजने लगता है. हिंदी कैलेंडर का पांचवां महीना सावन है जो कि भगवान शिव को समर्पित है. आषाढ़ माह खत्म होने के बाद श्रावण के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का महीना शुरू होता है और इसी के साथ देशभर में कई जगहों पर श्रावण मेला भी आरंभ होता है. साथ ही कांवड़ यात्रा भी सावन शुरू होते ही आरंभ हो जाती है. कहते हैं कि सावन भगवान शिव का प्रिय माह है और इस माह यदि भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया जाए तो वह भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. वैसे तो सावन का प्रत्येक दिन बेहद ही शुभ होता है लेकिन सावन के सोमवार की महिमा ही खास है. सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन भक्त उपवास रखते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं तो नोट करें कब है सावन का पहला सोमवार?
वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई 2026 को रात 8 बजकर 5 मिनट पर शुरू हो रही है और इसका समापन 30 जुलाई 2026 को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार सावन का महीना इस बार 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है. सावन का समापन सावन पूर्णिमा के दिन होता है और इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. बता दें कि सावन पूर्णिमा 27 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर शुरू होगी और 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में 28 जुलाई को सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा और इसी दिन सावन के महीने का भी समापन होगा.
इस साल साल सावन के महीने में 4 सोमवार पड़ेंगे और सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ेगा. यानी इस दिन भोलेनाथ के भक्त सावन सोमवार की शुरुआत करेंगे.
और पढ़ें: Shani Dev Puja Rules: महिलाओं को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए या नहीं! जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?
यदि कोई भक्त सोमवार के व्रत शुरू करने के बारे में सोच रहा है तो बता दें कि इसके लिए सबसे शुभ समय सावन का महीना होता है. सावन माह से सोमवार व्रत आरंभ करें और अपनी श्रद्धानुसार 16 या 21 सोमवार का व्रत रखें. लेकिन ध्यान रखें कि व्रत की शुरुआत के साथ ही इस बात का संकल्प करें कि आप कितने सोमवार का व्रत रखेंगे और जब व्रत पूर्ण हो जाएं तब उद्यापन अवश्य करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED