सिरफिरे आशिकों का आतंक, थूक वाली रोटी और लापता छात्र का हैरान करने वाला सुराग! | Top 5 Ghaziabad News – nedricknews.com

NEDRICK NEWS
NEDRICK NEWS
Home » अन्य » वायरल खबरें » सिरफिरे आशिकों का आतंक, थूक वाली रोटी और लापता छात्र का हैरान करने वाला सुराग! | Top 5 Ghaziabad News
Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद से आज की पाँच सबसे बड़ी और झकझोर देने वाली ख़बरें सामने आई हैं। जहाँ एक तरफ कौशांबी में दिल दहला देने वाली वारदात हुई, वहीं पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी सर्विलांस से महीनों पुराना एक लापता मामला सुलझ गया। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।
और पढ़ें: सुबह 7 बजे जंतर-मंतर पर भारी ड्रामा! पत्नी की डॉक्टरों को चेतावनी, CJP चीफ का नया ऐलान | Sonam Wangchuk Hospitalized
गाजियाबाद की पहली खबर कौशांबी थाना क्षेत्र से जहां एक नाबालिग से को चौथी मंजिल से नीचे फेकने का मामला सामने आया है, घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने संदिग्ध व्यकित को हिरासत में लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कौशांबी के भोवापुर गांव में आरोपी ने 15 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर चौथी मंजिल से नीचे धकेल दिया।
गंभीर चोटें आने के बाद पुलिस को रात करीब 11:00 बजे इसकी सूचना मिली और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। और 16 जुलाई को दिल्ली के जीटीबी (GTB) अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसी दिन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया।
गाजियाबाद की दूसरी खबर मधुबन बापुधाम थाना क्षेत्र से एक थुक जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक रेस्टोरेंट के कारीगर द्वारा तंदूरी रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि मधुबन बापुधाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुहाई में रैपिड रेल पिलर नंबर 750 के सामने स्थित ए-वन पॉइंन (A-One Chicken Point) रेस्टोरेंट में हर्ष चौधरी अपने दोस्तों के साथ तभी उन्होंने कारीगर को आटे की लोई पर थूकते हुए देखा और चोरी-छिपे 1 मिनट 21 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो वायरल होने और जनता के आक्रोश के बाद, गाजियाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कारीगर जावेद अंसारी निवासी मुरादनगर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने खाद्य सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन और संक्रमण फैलाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है तथा रेस्टोरेंट को भी सील कर दिया गया है।
गाजियाबाद की तीसरी खबर थाना निवाड़ी क्षेत्र के सौंदा शेरपुर गाँव से जहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में शादी का प्रस्ताव ठुकराने और अपहरण का विरोध करने पर लड़की की भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि सौंदा शेरपुर गाँव का रहने वाला 24 वर्षीय आरोपी रोहित प्रजापति अपनी ही एक दूर की रिश्तेदार (लड़की) से एकतरफा प्यार करता था
और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। आरोपी रोहित अवैध तमंचे के साथ अचानक लड़की के घर में घुस आया और उसके अपहरण व जबरन शादी का प्रयास करने लगा।
आरोपी रोहित अवैध तमंचे के साथ अचानक लड़की के घर में घुस आया और उसके अपहरण व जबरन शादी का प्रयास करने लगा। जब घर में मौजूद लड़की की भाभी ने इसका कड़ा विरोध किया और लड़की को बचाने के लिए सामने आईं,
तो बहस के दौरान सिरफिरे रोहित ने उन पर सीधा फायर कर दिया। गोली सीधे भाभी को जा लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल लेकर भागे, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद निवाड़ी थाना पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की थीं।
गाजियाबाद की चौथी खबर हिंडन विहार रेत मंडी से जहां स्थित गार्बेज फैक्ट्री में औचक निरीक्षण के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ने का बड़ा खुलासा हुआ है, जहाँ वादे के बावजूद कूड़ा निस्तारण के लिए कोई मशीन नहीं मिली और कर्मचारी बिना मास्क व ग्लव्स के संक्रमण के खतरे के बीच हाथों से कूड़ा छांटते पाए गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि गाजियाबाद नगर निगम (GMC) ने इस प्लांट में स्वचालित रूप से गीला, सूखा और प्लास्टिक कचरा अलग करने के लिए कन्वेयर बेल्ट और मशीनें लगाने का दावा किया था, लेकिन मौके पर ऐसी कोई भी चालू मशीन मौजूद नहीं मिली।
वहां काम कर रहे मजदूर बिना किसी बुनियादी सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, हैंड ग्लव्स या सुरक्षा जूतों के सीधे अपने हाथों से मेडिकल वेस्ट, हानिकारक प्लास्टिक और सड़ते हुए कूड़े को अलग कर रहे थे। इससे उनमें गंभीर संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ था।
पीपीपी (PPP) मॉडल पर गार्बेज फैक्ट्री का संचालन कर रही निजी कंपनी द्वारा टेंडर और अनुबंध की शर्तों का खुला उल्लंघन किया जा रहा था।
लापरवाही बरतने वाली निजी कार्यदायी संस्था (कंपनी) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर भारी जुर्माना लगाने और निविदा (टेंडर) निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
गाजियाबाद की पांचवी खबर सात साल से लापता एक बच्चे की जो गाजियाबाद में मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि हरियाणा के हिसार जिले के उपमंडल स्थित गांव कापड़ो से बीती 12 सितंबर को दसवीं कक्षा का एक छात्र अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था।
करीब सात महीने बाद, लापता छात्र ने गाजियाबाद से अपने एक दोस्त के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर मैसेज भेजा। दोस्त ने तुरंत इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दी। मैसेज के जरिए छात्र की लोकेशन ट्रेस होते ही परिजन और संबंधित थाना पुलिस तत्काल गाजियाबाद पहुंचे और छात्र को सुरक्षित ढूंढ निकाला।
पुलिस ने नियमानुसार छात्र के आधिकारिक बयान दर्ज करने के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के हवाले कर दिया है। बच्चे के सकुशल घर लौटने पर परिवार ने राहत की सांस ली है।
आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *





©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News