Auraiya News: हिन्दुस्तान की खबर का असर – Hindustan

Auraiya News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में पिछले तीन दिनों से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन आखिरकार शनिवार को ठीक कर दी गई। प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और तकनीकी खराबी दूर कर मशीन को दोबारा चालू करा दिया। इसके साथ ही अस्पताल में एक्स-रे जांच का कार्य फिर से शुरू हो गया। एक्स-रे मशीन बंद होने के कारण प्रतिदिन आने वाले मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा था। कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट रहे थे। मामले के सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीन की मरम्मत कराई。
शनिवार को मशीन चालू होने के बाद अस्पताल पहुंचे मरीजों के एक्स-रे किए गए। मरीजों और उनके परिजनों ने राहत जताते हुए कहा कि अब उन्हें जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए मशीन के नियमित रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाएगा।
सीएचसी अजीतमल की एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण दुर्घटना, हड्डी और अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। जांच न हो पाने से कई मरीजों को बिना एक्स-रे कराए लौटना पड़ता था, जबकि कई लोगों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ा। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा था। हिन्दुस्तान ने मरीजों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए एक्स-रे मशीन कई दिनों से बंद होने और जांच व्यवस्था ठप होने का मुद्दा उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मशीन की तकनीकी खराबी दूर कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए। शनिवार को मशीन ठीक होने के बाद एक्स-रे जांच फिर से शुरू कर दी गई। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने एक्स-रे सुविधा बहाल होने पर राहत जताई। उनका कहना है कि अब उन्हें छोटी-छोटी जांच के लिए निजी केंद्रों पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और सरकारी अस्पताल में ही समय पर जांच उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन की तकनीकी खराबी दूर करा दी गई है और अब नियमित रूप से एक्स-रे जांच की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए मशीन की समय-समय पर निगरानी और रखरखाव कराया जाएगा。
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News