Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत के आदिवासी टोला, मधुरा प्राथमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ‘सुरक्षित शनिवार’ के अवसर पर विद्यालय में व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छता जागरूकता, कचरा पृथक्करण, कचरा प्रबंधन तथा मिट्टी (क्ले) मॉडलिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि तथा शरीर को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। फोकल शिक्षक संजीत कुमार निगम ने स्वयं बच्चों को हाथ, पैर एवं नाखूनों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए हाथ धोने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल तथा पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने भी बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षित जीवनशैली के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।
मधेपुरा : उपस्थिति दर्ज नहीं करने के आरोप में मृत शिक्षक से भी स्पष्टीकरण पूछा: संतोष
बिहारीगंज (मधेपुरा) से प्रेमभूषण की रिपोर्ट
ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा 1247 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई मधेपुरा के जिला संयोजक संतोष कुमार ने इस कार्रवाई पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए कहा है कि यदि विभागीय कार्रवाई तथ्यों के सत्यापन के बिना होगी, तो इससे निर्दोष शिक्षक अनावश्यक रूप से प्रताड़ित होंगे। स्पष्टीकरण सूची में ऐसे शिक्षकों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने संबंधित तिथि को विद्यालय में समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज की थी, जिनके पास उसका प्रमाण उपलब्ध है। कई शिक्षकों की ई-शिक्षाकोष आईडी में भी उपस्थिति प्रदर्शित हो रही है, फिर भी उन्हें स्पष्टीकरण जारी कर दिया गया। इससे प्रतीत होता है कि सूची तैयार करने से पूर्व आवश्यक सत्यापन नहीं किया गया। जिन शिक्षकों का आकस्मिक अवकाश अथवा विशेषा अवकाश ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विधिवत स्वीकृत था, उन्हें भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इतना ही नहीं, इस सूची में ऐसे मृत शिक्षकों के नाम भी शामिल हैं, जिनकी जानकारी संबंधित विद्यालय द्वारा पूर्व में ही ई-शिक्षाकोष प्रबंधन, जिला मधेपुरा को उपलब्ध कराई जा चुकी थी। इसके बावजूद उनका नाम स्पष्टीकरण सूची में शामिल होना गंभीर प्रशासनिक एवं तकनीकी लापरवाही की ओर संकेत करता है। यदि किसी शिक्षक की स्थिति की जानकारी पहले से विभाग के रिकॉर्ड में उपलब्ध थी, तो फिर उसका नाम स्पष्टीकरण सूची में कैसे शामिल हुआ ? इससे यह प्रश्न स्वाभाविक रूप से उठता है कि क्या ई-शिक्षाकोष के अभिलेखों का समुचित परीक्षण किया गया था या बिना तथ्यात्मक जांच के सूची तैयार कर विभागीय कार्रवाई के लिए अग्रेषित कर दी गई?
जिला संयोजक संतोष कुमार ने कहा कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल में समय-समय पर तकनीकी समस्याएं सामने आती रही हैं। ऐसी स्थिति में यदि तकनीकी त्रुटियों, डेटा अद्यतन में कमी या सत्यापन के अभाव के कारण निर्दोष शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी किया जाता है,तो इसकी जवाबदेही केवल शिक्षकों पर नहीं डाली जा सकती। ई-शिक्षकोष में बैठे प्रबंधक जो इस प्रकार की सूचना अधिकारियों को कार्यवाही हेतु प्रेषित करते हैं वह कार्यालय में बैठकर केवल अपना समय व्यतीत करते हैं। और शिक्षकों को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने कहा कि यदि वास्तव में ई-शिक्षाकोष का डेटा सत्यापित कर ही सूची तैयार की गई होती, तो मृत शिक्षक, स्वीकृत अवकाश पर रहने वाले शिक्षक तथा विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों के नाम स्पष्टीकरण सूची में शामिल नहीं होते। इससे न केवल शिक्षकों को अनावश्यक मानसिक परेशानी हुई है, बल्कि विभागीय आदेशों की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हुआ है।
संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि जारी स्पष्टीकरण निरस्त किया जाए। साथ ही ई-शिक्षाकोष प्रबंधन प्रणाली की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर भविष्य में इस प्रकार की त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play