Bhagalpur News: मुंगेर: मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित – Hindustan

Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शनिवार को नगर के राजेन्द्र श्री कृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा मैट्रिक बोर्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेधा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शम्मी कपूर की अध्यक्षता एवं वरीय शिक्षक श्यामाकांत मिश्रा के कुशल संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के वार्ड संख्या-4 की पार्षद काजल कुमारी मौजूद थी। अतिथियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में 428 अंक प्राप्त करने वाले आलोक कुमार, 423 अंक लाने वाले कुमार शानू, 399 अंक प्राप्त करने वाले दिलखुश कुमार, 397 अंक प्राप्त करने वाले अंकित कुमार तथा 324 अंक प्राप्त करने वाले अंशु कुमार को सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर वार्ड पार्षद विक्की कुमार, आयुष कुमार, मो. जाफर इमाम, संगीता कुमारी, शांति कुमारी, अनीष कुमार, कुसुम कुमारी, नेहा कुमारी, लिपिक राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बाबूलाल मरांडी एवं सिंधु कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-कर्मचारी मौजूद थे।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News