Bhagalpur News: अररिया : फारबिसगंज डाइट में प्रखंड स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला संपन्न – Hindustan

Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को लेकर शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), फारबिसगंज में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था। कार्यशाला में जिले के करीब 100 विद्यालयों के गणित एवं विज्ञान शिक्षक, सभी संकुल संसाधन केंद्रों के संचालक एवं समन्वयक तथा आईसीटी कोऑर्डिनेटर ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन मुख्य प्रशिक्षक अमन कुमार, राकेश कुमार एवं रंजेश कुमार ने किया। मुख्य प्रशिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग केवल एक शैक्षणिक गतिविधि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या-समाधान क्षमता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान का विकास होता है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

प्रशिक्षक अमन कुमार ने एनसीईआरटी की ‘परख’ रिपोर्ट का हवाला देते हुए अररिया जिले की शैक्षणिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक कक्षा 1 एवं 2 में ‘चहक’ गतिविधियों, कक्षा 3 से 5 में एफएलएन किट्स तथा कक्षा 6 से 8 में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से नियमित रूप से गतिविधि आधारित शिक्षण लागू करें, तो आने वाले शैक्षणिक सर्वेक्षणों में जिले के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार संभव है। उन्होंने गणित एवं विज्ञान विषयों को रोचक और प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाने पर विशेष बल दिया।

प्रशिक्षक रंजेश कुमार ने कहा कि इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित की जा सकती है, जबकि सेल्फ-एस्टीम कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इंस्पायर अवार्ड मानक एवं बिल्डाथॉन जैसे नवाचार कार्यक्रमों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यशाला में प्रखंड के 36 संकुल संसाधन केंद्रों के संचालक एवं समन्वयक सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें प्रकाश चंद्र विश्वास, मुरली कुमार, वीरेंद्र मिश्र, धीरज कुमार गुप्ता, मनीष झा, रीमा रानी, विजय शंकर कश्यप, आभा सोनी, अजय कुमार जायसवाल, संजीव कुमार झा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षकों ने डाइट, फारबिसगंज के उपप्राचार्य मो. आफताब आलम के सहयोग की सराहना करते हुए कार्यशाला के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही शिक्षकों से विद्यालयों में सीखी गई गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News