Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ (केंद्रीय समिति) की ओर से शनिवार को रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही अत्यधिक देरी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राज्य के कल्याण मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने राज्य सरकार और कल्याण विभाग की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि झारखंड के आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के हजारों छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि लंबे समय से लंबित है, जिसके कारण उनकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्रों ने लंबित और अधूरी छात्रवृत्ति का अविलंब भुगतान करने की मांग की। सुशील उरांव ने कहा कि वंचित वर्गों के छात्र अपनी जायज छात्रवृत्ति पाने के लिए लंबे समय से भटक रहे हैं, लेकिन कल्याण विभाग उनकी समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बना हुआ है। कहा, यदि जल्द ही सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि नहीं भेजी गई, तो संगठन पूरे राज्य में एक उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।विरोध प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि सभी जरूरतमंद छात्रों को शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति राशि का तुरंत भुगतान किया जाए और वितरण प्रक्रिया में आ रही तकनीकी व प्रशासनिक खामियों को दूर कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो। प्रदर्शन में मनोज उरांव, सुमित उरांव, राजू उरांव, अरविंद टोप्पो, रमेश मुंडा, अनिल कच्छप सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play