मीरापुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में ऑल इंडिया 4586वीं रैंक प्राप्त कर मुजफ्फरनगर जनपद में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मीरापुर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र तहूर स्नान का विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने तहूर को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह में तहूर स्नान के पिता मोहम्मद वासिल ने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण ने तहूर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्मान समारोह में तहूर स्नान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और सतत प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष विद्यालय के दो पूर्व छात्र तहूर स्नान एवं यश चौधरी ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों ने दोनों छात्रों को बधाई दी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
दिवाकर झा पिछले 25 वर्षों से पश्चिमी उप्र के विभिन्न जिलों में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ यूनिट से सम्बद्ध जनपद मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ के पद पर काम कर रहे हैं। जनपद से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जनसमस्याओं, स्थानीय राजनीति और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी खबरें पाठकों के बीच विशेष पहचान रखती है।
परिचय एवं अनुभव
दिवाकर झा प्रिंट मीडिया में एक सक्रिय एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। दिवाकर झा ने अपने पत्रकारिता जीवन में जनपद स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाया है। प्रशासनिक गतिविधियों, स्थानीय राजनीति, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, जन समस्याओं, विकास कार्यों एवं राजनीतिक गतिविधियों को दिवाकर झा ने अपनी खबरों के माध्यम से सामने रखा है।
करियर का सफर
दिवाकर झा ने अपने कॅरियर की शुरुआत मेरठ में वर्ष 2000 में कुबेर टाइम्स से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। बाद में 2000 के अंत में दैनिक जागरण के साथ जुड़े। वर्ष 2011 में बिजनौर जनपद में दैनिक जनवाणी समाचार पत्र से जुड़े। वर्ष 2016 में मेरठ में दैनिक जनवाणी में बतौर सिटी चीफ काम करने का मौका मिला। वर्ष 2018 अगस्त में हिन्दुस्तान से जुड़े और बागपत, शामली में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। वर्तमान में दिवाकर झा मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए (मध्यकालीन भारतीय इतिहास), बीएड (शिक्षा शास्त्र) और हिंदी पत्रकारिता में पत्रकारिता में डिप्लोमा।
कॅरियर लक्ष्य
स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर आधारित खबरें, सामाजिक मुद्दों और जनआंदोलनों की कवरेज और आम नागरिकों की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play