Kanpur News: रायपुर बिजलीघर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट – Hindustan

Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता।रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में देर रात घुसकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रनिया एसडीओ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 17 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे की है। उस समय उपकेंद्र पर एसएसओ चंद्रभान सिंह और एसएसओ हेल्पर कौशल शर्मा अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान चार-पांच युवक बिजलीघर के अंदर घुस आए और बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए दोनों कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
मारपीट में दोनों कर्मचारियों को चोटें आईं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त लोग इससे पहले 6 जून 2026 को भी बिजली घर में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चुके हैं। आरोप है कि आरोपी आएदिन सरकारी कार्य में बाधा डालकर विद्युत व्यवस्था प्रभावित करते हैं। पुलिस ने मामले में ओम सिंह उर्फ बाबू, प्रशांत, धोनी, प्रिंस और हिमांशु ठाकुर निवासी ग्राम रायपुर, थाना रनियां के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में रनियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News