Chatra News: चतरा, विधि संवाददाता। चतरा व्यवहार न्यायालय के सभागार में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट लेवल मल्टी स्टेक होल्डर कंसंट्रेशन की एक बैठक की गई। बैठक का आयोजन जिला सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के निर्देश पर किया गया। वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास ने किया। कार्यक्रम में सीजेएम चंद्रभान कुमार, एसडीपीओ ,डीएसपी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार जैयसवाल,जेल सुपरिंटेंडेंट सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा सभी ब्लॉक के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीडिजे शंम्भू लाल साव ने कहा कि सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर गुजर कर रहे लोगों तक पहुंचाना हमारा पहला कर्तव्य है।
सीजेएम चंद्रभान कुमार ने कहा कि लोगों को सरल और सुलभ न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारा पहला कत्र्तव्य है। अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार दिलाना डीएलएसए का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के द्वारा डीएलएसए के द्वारा किए जा रहे कार्यों में अपनी सहभागिता निभाने विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी पुलिस प्रशासन और पीएलवी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play