Jamshedpur News: साकची फल मंडी में शुक्रवार को एक नशेड़ी फल विक्रेता के चलते जमकर हंगामा हुआ। वह नशे में आकर वहां के दुकानदारों को अपशब्द कहने लगा। राह चलते लोगों की पिटाई करने लगा। इसको देखते हुए दो फल कारोबारियों ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद वह थोड़ी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। इसके बाद शर्ट खोलकर बारिश के पानी में नहाने लगा। नहाने के बाद जिन कर्मचारियों ने उसे पीटा था, उसकी पिटाई कर दी। कर्मचारियों को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इसमें वह नशेड़ी मानगो शंकोसाई निवासी व्यवसायी सत्यनारायण केसरी के दो कर्मचारियों माधव चातर व अरशद के साथ मारपीट करता दिखा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के समय मंडी में काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीचबचाव नहीं किया। घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और साकची थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने मो. फहीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मो. फहीम है, जो कदमा में फल दुकान लगाता था। उसे नशे की लत थी, लेकिन बाद में नशा छोड़कर अपना फल का कारोबार करने लगा। पिछले कुछ दिनों से उसने दोबारा नशा करना शुरू कर दिया और अपना ठेला लगाना बंद कर दिया। पहले उससे फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी से झगड़ा था। इसे लेकर वह शुक्रवार सुबह 7 बजे मंडी आया, जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play