Amroha News: थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि गांव के युवक ने नहाते समय उसकी वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वीडियो डिलीट करने के नाम पर दो लाख रुपये देने व पति का कत्ल करने की शर्त रख दी। आरोपी की पत्नी ने भी षडयंत्र में उसका साथ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। गांव निवासी महिला का कहना है कि एक दिन वह नहा रही थी कि गांव के युवक ने धोखे से उसकी वीडियो बना ली।
बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने कार्रवाई की बात कही तो आरोप है कि युवक ने शर्त रखते हुए कहा कि वह वीडियो डिलीट कर देगा, लेकिन इसके लिए तुम्हें अपने पति को मारना होगा और दो लाख रुपये देने होंगे। पीड़िता का आरोप है कि उसने काफी पैसे आरोपी को दे दिए। एक दिन उसकी पत्नी ने घर पर बुलाकर डेढ़ लाख रुपया मांगा। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर दी। थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी दंपति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश भी की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play