Feedback
देश की राजधानी दिल्ली इस समय साल की सबसे प्रतीक्षित और भव्य फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के ग्रैंड लॉन्च इवेंट के लिए पूरी तरह सज-धजकर तैयार है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मचअवेटेड फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से जबरदस्त उत्सुकता और चर्चा बनी हुई है. अब वो घड़ी आ गई है जब इस फिल्म की पहली आधिकारिक झलक दुनिया के सामने आने वाली है.
फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट के साथ दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित प्रतिष्ठित ‘भारत मंडपम’ में होने वाले इस ऐतिहासिक ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंच गए हैं. फिल्म को लेकर वैसे तो हर तरफ काफी बज बना हुआ है, लेकिन इस ग्रैंड इवेंट को लेकर असली उत्साह और रोमांच इसकी स्टार कास्ट की मौजूदगी की वजह से है, जो पहली बार इस बड़े मंच पर एक साथ नजर आने वाली है.
फैंस में ंएक्साइटमेंट
रामायण ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साह चरम पर है, क्योंकि इस बड़े इवेंट से पहले फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर काउंटडाउन शुरू कर दिया है. इस बड़े लॉन्च में बस कुछ ही मिनट बचे हैं और फैंस ऑनलाइन अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं.
17 mint left Ranbir Kapoor as Prabhu shree ram 🔥🔥🔥ramayana trailer #ranbirkapoor #ramayana #ranbirkapoorfans #ramayanamovie #trailer #newtrailer pic.twitter.com/Xfdbp8JDKl
कई खास मेहमान हुए शामिल
इस मेगा इवेंट को बेहद खास और सांस्कृतिक रूप से भव्य बनाने के लिए कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. इस ग्रैंड लॉन्च में योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे हैं. सितार वादक ऋषभ रिखीराज शर्मा ने भी लाइव परफॉर्म किया. फिल्म मेकर करण जौहर भी इस इवेंट में पहुंचे हैं.
यहां देखिए लाइव इवेंट
CBFC ने पास किए ट्रेलर के 2 वर्जन
ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से भी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की आधिकारिक वेबसाइट पर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के ट्रेलर के दो अलग-अलग सर्टिफाइड वर्जन लिस्ट किए गए हैं. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर के दो अलग-अलग कट्स को अपनी मंजूरी दे दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर के एक वर्जन का रनटाइम जहां 4 मिनट 15 सेकंड है, वहीं इसका दूसरा वर्जन करीब 4 मिनट का है. मेकर्स इनमें से कौन सा वर्जन आज रिलीज करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू