Jamshedpur News: जमशेदपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने दोबारा ली गई नीट यूजी परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन के दम पर शानदार सफलता हासिल की है। घोषित परिणामों में जमशेदपुर के कई छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है और बेहतर ऑल इंडिया रैंकिंग (एआईआर) हासिल की है। इस सफलता में अग्रणी रहे शीर्ष पांच विद्यार्थियों में अफराह इमाम सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 1495वीं एआईआर प्राप्त की है। कदमा निवासी अफराह के पिता सैयद अजहर बीएसएनएल के एजीएम हैं। दूसरे स्थान पर धतकीडीह के रहने वाले और सेंट मेरीज इंग्लिश हाईस्कूल (बिष्टूपुर) के छात्र फरहान को ऑल इंडिया रैंक 1941 है। उनके पिता मो. मुश्ताक अहमद व्यवसायी और मां नुसरत परवीन गृहिणी हैं। जबकि आईएससी की नेशनल टॉपर और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की छात्रा शांभवी ने तीसरा स्थान पाया है। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 2804 प्राप्त हुई है। उनके पिता राकेश रमन और मां निभा सिन्हा बेटी की सफलता पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। इनके अलावा, राशि रंजन 3078वीं रैंक और पांचवें स्थान पर रहे प्रियांशु कुंडू ने 5077वीं एआईआर हासिल कर शहर को गौरवान्वित किया है。
एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में कटऑफ रैंक 16,250
एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले को लेकर 2026 के लिए संभावित ऑल इंडिया कोटा कटऑफ और पिछले वर्ष यानी 2025 के वास्तविक आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण शुरू हो गया है। सामान्य वर्ग के लिए 2025 में कटऑफ रैंक 16,250 था, इस बार 2026 में इसके 16,255 तक रहने का अनुमान है। इसी प्रकार, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 2025 में 20,000 रैंक के मुकाबले 2026 में 20,005 तक दाखिले की उम्मीद की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईवीएस) के छात्रों के लिए 2025 में 18,000 रैंक था, जो 2026 में 18,005 तक जा सकता है। आरक्षित श्रेणियों की बात करें तो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 2025 में 1,20,000 की रैंक 2026 में 1,20,005 रहने का अनुमान है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों के लिए यह कटऑफ 2025 में 1,80,000 था, जिसके 2026 में 1,80,005 तक पहुंचने की संभावना है। यह संभावित आंकड़े छात्रों को अपनी रणनीति बनाने और प्रवेश के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखने में मदद करेंगे。
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play