Chandauli News: नायब तहसीलदार का आमरण अनशन जारी – Hindustan

Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। हमीरपुर जिले के सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर का आमरण अनशन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। जमीनी विवाद में न्याय नहीं मिलने पर अपने ही विभाग के खिलाफ नयाब तहसीलदार ने मौर्या खोल दिया है। हालांकि डीएम के निर्देश पर आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। सदर तहसील के नवही गांव निवासी नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर सिंह पूर्व में सकलडीहा तहसील में वर्ष 2012-13 में अमीन रहे। इसके बाद पदोन्नत होकर वर्ष 2016-17 में राजस्व निरीक्षक बने। इसके बाद वर्ष 2021 में पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बने। गाजीपुर में नायब तहसीलदा सेवराई रहे।
इसके बाद वर्तमान में हमीरपुर जनपद के सदर तहसील में नियुक्त हैं। बीते पांच जुलाई से छुट्टी लेकर घर आये हुए है। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में सेवखर कला गांव में सवा दो बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद, जुलाई 2025 में उन्होंने धारा 30(2) के तहत कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन किया था। यह पत्रावली एक वर्ष से सकलडीहा में तैनात संबंधित लेखपाल के पास लंबित है। नायब तहसीलदार का आरोप है कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायत के बावजूद उनकी पत्रावली पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से उक्त जमीन पर बीते 7जुलाई 2026 से कब्जा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय कानूनगों और लेखपाल से किया। कोई कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन के लिये मजबूर होना पड़ा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News