'सैफ पर हमले का आरोपी बांग्लादेश से कोलकाता होते हुए मुंबई आया', विपक्ष के आरोपों पर बोले अजित पवार – Aaj Tak

Feedback
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकूबाजी मामले के बाद मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठे सवाल का उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने जवाब दिया है. उनका कहना है कि कुछ विपक्षी नेता कह रहे हैं कि मुंबई में कानून व्यवस्था ढह गई है, लेकिन सच्चाई ये है कि आरोपी बांग्लादेश से आया था. पहले वह कोलकाता आया और फिर मुंबई. उसे ये भी नहीं पता था कि वो किसी एक्टर का घर है और चोरी करने के इरादे से वहां घुस गया.
अजित पवार का बयान तब आया है जब गिरफ्तार किया गया एक आरोपी बांग्लादेशी बताया जा रहा है. दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो है सैफ का हमलावर है. उसी ने कथित रूप से चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसपैठ की और फिर उन्हें चाकू से घायल कर दिया. आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया जा रहा है, जिसे मुंबई में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट के पास लेबर कैंप से अरेस्ट किया गया.
यह भी पढ़ें: जल्दी घर लौटेंगे सैफ अली खान, बहन सोहा ने दिया अपडेट, बोलीं- खुशनसीब हैं कि…
सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुआ था हमला
सैफ अली खान 16 जनवरी की रात अपने घर पर ही थी, जब देर रात 2.30 बजे के करीब आरोपी ने उनके घर में घुसा. अब तक की जानकारी के मुताबिक, आरोपी पेशे से एक चोर था और वह चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था. आरोपी के बारे में कहा जा रहा है कि वह पांच-छह महीने पहले मुंबई पहुंचा था. उसने एक्टर पर हमला क्यों किया, क्या इसके पीछे कोई साजिश थी या चोरी ही इरादा था? ये वो सवाल हैं, जिनके जवाब मुंबई पुलिस ढूंढ रही है.
आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा गया
आरोपी शहजाद से पूछताछ की गई और फिलहाल वह पुलिस कस्टडी में है. कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेजा है. पूछताछ में उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि वो एक्टर सैफ के घर में घुस रहा है. दावे के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि वो सिर्फ चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था. मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान का हमलावर बांग्लादेशी! BJP नेताओं ने जताई हैरानी, बोले- हिंदू नामों पर बन रहे आधार कार्ड
नाम बदलकर मुंबई में रह रहा था आरोपी
आरोपी के बांग्लादेशी होने के शक के बाद यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह भारत में कैसे घुसा. आमतौर पर बांग्लादेश से लोग कथित तौर पर अवैध रूप से घुसते हैं, जिन्हें वापस भेजने के लिए अलग से अभियान चल रहा है. बताया जाता है कि बड़ी संख्या में लोग पश्चिम बंगाल में बॉर्डर एरिया से भारत में घुसपैठ करते हैं और वे भारत के अगल-अलग हिस्से में पहचान छिपाकर रहते हैं. सैफ पर हमले का आरोपी भी बांग्लादेश में नाम बदलकर बिजॉय दास के रूप में मुंबई में रह रहा था.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News