डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले प्रदर्शन, हजारों महिलाएं सड़क पर उतरीं, जानें- प्रोटेस्ट की वजह – Aaj Tak

Feedback
डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. इससे पहले सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं. ट्रंप के शपथ ग्रहण के खिलाफ शनिवार को वॉशिंगटन में हज़ारों लोग प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए. इसमें मुख्य रूप से महिलाएं शामिल थीं. इनमें से कई महिलाओं ने 2017 में ट्रंप के पहले शपथ ग्रहण के विरोध में पहनी गई गुलाबी टोपी (पिंक हैट्स) पहनी थीं.
फ़्रैंकलिन पार्क में हल्की बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने जेंडर जस्टिस और शारीरिक स्वायत्तता के समर्थन में रैली की. इस मार्च का उद्देश्य शहर के बीचों-बीच से होते हुए लिंकन मेमोरियल तक पहुंचना था.
इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के पास स्थित दो पार्कों में भी जुटे. इनमें से एक समूह ने लोकतंत्र और इमिग्रेशन के मुद्दों पर चिंता जताई, जबकि दूसरे समूह ने वॉशिंगटन से जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. बाद में प्रदर्शनकारी लिंकन मेमोरियल पर एकजुट हुए.
2017 की तुलना में इस बार ट्रंप के शपथ ग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन काफी छोटे स्तर पर हुए. इसका कारण ये है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कमला हैरिस को हराने के बाद अमेरिका में महिला अधिकार आंदोलन विभाजित हो गया है. हालांकि कम संख्या के बावजूद प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं था. वर्जीनिया के अर्लिंग्टन से आई 27 वर्षीय बेथानी रीव्स ने कहा कि नवंबर में हम उतनी संख्या में नहीं थे, लेकिन यह प्रदर्शन यह याद दिलाता है कि हम अकेले नहीं हैं.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News