Feedback
रोडीज और बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला टीवी पर छाए रहते हैं. वो और उनकी पत्नी युविका चौधरी पावर कपल कहे जाते हैं, जिन्हें फैंस का बहुत प्यार मिलता है. मगर बीते दिन कपल से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया. प्रिंस और युविका ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, जिसके बाद उनके तलाक की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं.
प्रिंस-युविका हो रहे अलग?
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, इससे पहले भी अपनी तलाक की खबरों के लिए चर्चा में आ चुके हैं. हालांकि उन्होंने हमेशा इन्हें अफवाह बताकर खारिज किया. लेकिन इस बार सबका मानना है कि दोनों के बीच हालात काफी गंभीर है. फैंस का कहना है कि पहली बार प्रिंस और युविका ने ऐसा कदम उठाया है.
लेकिन दोनों की शादी को लेकर उठ रहे सवालों से राखी सावंत जरूर परेशान दिखी हैं. राखी, जो सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं, वो प्रिंस और युविका पर भड़कती हुईं दिखी हैं. एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- प्लीज ये सारा ड्रामा और पब्लिसिटी स्टंट बंद करो. प्लीज इसे बंद करो. आप दोनों शादीशुदा हैं. भगवान आपको खुश रखे, लेकिन ये सारा ड्रामा बंद करो क्योंकि ये सारा डिवोर्स वाला ड्रामा रचते हो और फिर तुम वायरल हो जाते हो. दोनों पर शर्म आ रही है.
राखी का ये कमेंट देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है. कई लोग उनकी बात से सहमत दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने अक्सर अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं, अब प्रिंस-युविका के मामले में राखी सावंत के बयान से क्या खलबली मचेगी ये देखना होगा.
8 साल बाद टूटेगी शादी?
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी रचाई थी. फिर करीब छह साल बाद 2024 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया. बच्चे के आने के बाद, उनके बीच दूरियां आने की बातें चलने लगीं. तभी पहली बार प्रिंस और युविका के तलाक की चर्चा शुरू हुई थी. हालांकि फिर युविका ने सामने से इसे झूठ करार दिया था. अब फिर से दोनों के तलाक की खबरें उठी हैं. उनके रिश्ते का क्या सच है, ये तो वही जानते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू