Moradabad News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर भोजपुर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में थाना भोजपुर क्षेत्र के रसूलपुर नगला खेम निवासी एक महिला ने बताया कि वह पिछले करीब छह माह से भोजपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है। आर्थिक तंगी के चलते वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान करीब चार माह पहले उसकी मुलाकात देवापुर मिलक शंभू वाली कटघर निवासी एजेंट अली पुत्र मकसूद अली से हुई। आरोप है कि एजेंट अली ने आर्थिक मदद करने और नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे नजदीकी बढ़ा ली तथा उसके कमरे पर आने-जाने लगा。
पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले एजेंट अली अपने साथ एक अज्ञात व्यक्ति को उसके कमरे पर लेकर आया। कुछ देर बाद दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर एजेंट अली ने उसके साथ मारपीट की और अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के दौरान अज्ञात आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया और शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने तथा उसकी और उसकी दो वर्षीय बेटी की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।
महिला ने पुलिस को बताया कि धमकियों और बदनामी के डर से वह तत्काल शिकायत नहीं कर सकी। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी एजेंट अली किसी अन्य मुकदमे में थाना कटघर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर भोजपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
भोजपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एजेंट अली तथा एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संjay Kumar का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play