Motihari News: जिले में 28 सरस्वती विद्या निकेतन का शुभारंभ – Hindustan

Motihari News: मोतिहारी। जिले में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ रविवार को समारोहपूर्वक हुआ। डीएम सौरभ सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण में 28 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का शुभारंभ हुआ है।

इन विद्यालयों की स्थापना से बच्चों को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगी। कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा बेगूसराय से पूरे राज्य में सभी प्रखंड सहित कुल 551 सरस्वती विद्या केंद्र (आदर्श विद्यालयों) की स्थापना की गई जिसका वर्चुअल मोड में पूरे बिहार में प्रसारण कराया गया। जिले में इससे संबंधित मुख्य समारोह का आयोजन जिला स्कूल मोतिहारी में किया गया। जिला स्कूल मोतिहारी को भी आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया गया है। डीएम ने कहा कि इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और लैब की विशेष व्यवस्था होगी।

विद्यालयों के लिए उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी के द्वारा किया गया है। डीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले के 27 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय सहित जिला स्कूल में मॉडल स्कूल स्थापना की गई है, जो जिले के लाखों बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को एक नई दिशा देगी। ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी व नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में इन आदर्श विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी। मौके पर डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार,डीईओ राजन कुमार गिरि, उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद , प्रकाश अस्थाना, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, वार्ड पार्षद रीना झा, जिला स्कूल के प्राचार्य रोहित कुमार सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात डीएम ने जिला स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण किया। साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो लैब व कंप्यूटर रूम का अवलोकन किया।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News