Etah News: मेडिकल कालेज इमरजेंसी में सोमवार शाम को तीमारदार युवक ने नाम, पता पूछे जाने पर स्टाफ नर्स से अभद्रता की। जिसका विरोध जब डयूटी पर मौजूद इंटर्न चिकित्सक ने किया। तब युवक ने उसका भी कालर पकड़कर अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले युवक को किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक मरीज को लेकर सोमवार शाम छह बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी में पहुंचा। जहां पर मौजूद स्टाफ नर्स ने जब तीमारदार युवक से मरीज का नाम, पता पूछा तो वह आक्रोशित हो गया। उसने स्टाफ नर्स से कहा यह मेरी गर्ल फ्रैंड है, तू बता। उसके बाद युवक ने स्टाफ नर्स से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में स्टाफ नर्स की ओर से आक्रोशित युवक से अभद्रता न करने के लिए कहा जा रहा है। उसके बाद सुरक्षा गार्ड युवक को नर्सिग स्टेशन से हटाते हुए दिखाया गया है। सोमवार शाम को घटित हुई घटना की सूचना स्टाफ, चिकित्सक ने इमरजेंसी प्राचार्य डा. बलवीर सिंह, सीएमएस डा. एस चंद्रा, इमरजेंसी प्रभारी डा. सत्यवीर सिंह, डा. शुभम यादव को फोन पर दी। फिर भी घटना के बाद कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस को इमरजेंसी में हंगामा करने वाले युवक को सौंपा गया। मंगलवार को सुबह भी रात की घटना को लेकर स्टाफ में रोष देखा गया।
मंगलवार को रात और दिन में बारिश होने के बाद जर्जर डायलेसिस भवन की छत का हिस्सा टूटकर डायलेसिस कराने वाले मरीज और तीमारदार के ऊपर गिर गया। छत का हिस्सा गिरने से डायलेसिस यूनिट में मौजूद मरीज, स्टाफ में भगदड़ मच गई। छत का हिस्सा गिरने से डायलेसिस कराने आयी यादवनगर निवासी प्रीती और उनकी मां राजेश देवी घायल हो गई। जिनका इमरजेंसी में उपचार कराया गया है। जर्जर डायलेसिस भवन की मरम्मत के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है।
मेडिकल कालेज इमरजेंसी का हाल ही में मरम्मत करायी गई है। उसके बाद भी सोमवार रात्रि में बारिश होने से इमरजेसी में नर्सिग स्टेशन और एक्सरे रूम की छत से पानी टपक रहा है। बारिश से इमरजेंसी की छत से पानी टपकने से हाल ही में करायी गई मरम्मत कार्य पर सवालियां निशान उठने लगे हैं।
मेडिकल कालेज में सोमवार देरशाम स्टाफ नर्स और इंटर्न चिकित्सक से अभद्रता करने वाले तीमारदार को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस को स्वयं युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।-डा. बलवीर सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कालेज, एटा।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play