वर्धा: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर… 5 की मौत – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा पुलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत विरुल इंटरचेंज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार आइशर ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी.
वर्धा पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार में सवार 4 लोगों, जिनमें चालक भी शामिल था, की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, टक्कर के बाद आइशर ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे में ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाइवे हो गया था जाम
हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे पुलिस और पुलगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया व क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया. कुछ समय तक दुर्घटना के कारण यातायात प्रभावित रहा, लेकिन बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया.
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी है. साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और पर्याप्त दूरी न बनाए रखने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ. पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News