मानसून सत्र के बीच NDA का 'मंगल मिलन', कल 9:30 बजे होगी अहम बैठक – AajTak

Feedback
संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार सुबह 9:30 बजे संसद परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक को ‘मंगल मिलन’ नाम दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के सभी सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है.
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू बैठक में एनडीए सांसदों का स्वागत करेंगे. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई भी दी जाएगी.
बैठक में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राज्यसभा पहुंचे नए सांसदों का भी स्वागत किया जाएगा. इनमें आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद भी शामिल हैं. इन नए सदस्यों का औपचारिक स्वागत केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू करेंगे. सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे.
Mangal Milanमाना जा रहा है कि उनके संबोधन में संसद के मानसून सत्र की रणनीति, सरकार के विधायी एजेंडे और विपक्ष के मुद्दों का जवाब देने की रूपरेखा पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के मंगलवार को होने वाले इस ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है.
एनडीए की यह बैठक संसद के मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक और संसदीय रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है. इसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों के बीच तालमेल बढ़ाने के साथ-साथ आगामी संसदीय कार्यवाही को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News