गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले के कलछीना में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक किए जाएंगे। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कलछीना में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा रहे हैं, जो 31 जुलाई तक किए जाने है। प्राचार्य ने बताया कि जिले के निवासी एवं वर्तमान में जिले के किसी मान्यता प्राप्त या सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ रहे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने कक्षा तीन एवं कक्षा चार की पढ़ाई पूरे शैक्षिक सत्र के दौरान किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो साथ ही उत्तीर्ण किया हो।
उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी पूर्व में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे इस बार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। वहीं अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज एवं विवरण सही ढंग से दर्ज करना आवश्यक होगा, ताकि आवेदन निरस्त होने की संभावना न रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play