कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 1740 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब से लदे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि बीती रात मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब लेकर तस्कर कटिहार की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मनिया पुल के पास वाहन जांच शुरू की।
पुलिस को देखते ही पिकअप चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम कुमार राय (52 वर्ष), पिता बिन्देश्वर राय, निवासी गांव तीरा, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 1740 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में 1740 लीटर विदेशी शराब के अलावा एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play