अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रसायन विभाग एवं सीएचपी विभाग में विभागीय हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
सोमवार 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे रसायन विभाग में आयोजित की गई इस कार्यशाला में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा नियम, 1976 के सभी 12 नियमों एवं राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को तकनीक के माध्यम से सरल बनाने हेतु प्रतिभागियों को ई-टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस दौरान लीला सॉफ्टवेयर एवं कंठस्थ 2.0 जैसे भारतीय भाषाआधारित सॉफ्टवेयरों के उपयोग एवं उनके लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष टी.एन. सीितारमण ने हिंदी को अत्यंत सरल एवं व्यवहारिक भाषा बताते हुए कहा कि इसे अपनाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक राजभाषा हिंदी का प्रयोग करने तथा राजभाषा संबंधी सभी संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व सीएचपी विभाग के वर्कशॉप सभागार में आयोजित हिंदी कार्यशाला में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश, विभागाध्यक्ष(सीएचपी) शिवा प्रसाद एसपी सहित लगभग 30-35 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालक सहायक राजभाषा अधिकारी कल्याण सिंह द्वारा किया गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play