स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप, मगर फुटबॉल में क्या है भारत की रैंकिंग? – India.Com

Published By: Ikramuddin | Updated: Jul 20, 2026, 10:09 PM
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया. स्पेन ने इस जीत के साथ ही दूसरी बार विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया. इस जीत के बाद स्पेन की टीम एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया बादशाह बन चुकी है. दूसरी तरफ भारत में भी फुटबॉल को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल आता होगा कि फुटबॉल की दुनिया में भारत की स्थिति क्या है. यानी फीफा फुटबॉल रैंकिंग भारत की टीम कौन से पायदान पर है.
भारत की फुटबॉल टीम अभी दुनिया की टॉप टीमों में शामिल नहीं है. फीफा की रैंकिंग में भारत की जगह आमतौर पर 100 से ऊपर के पायदानों में रहती है. हालांकि भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में कई अच्छे मुकाबले खेले हैं, लेकिन बड़े स्तर पर मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन करना अभी भी चुनौती है.
मालूम हो कि फीफा की पुरुष टीमों की रैंकिंग में भारत 138वें नंबर (20/07/026) पर है. रैंकिंग में ऊपर जाने के लिए टीम को ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने होंगे. क्योंकि हर जीत से टीम के अंक बढ़ते हैं और रैंकिंग में सुधार होता है.
भारत का फुटबॉल इतिहास काफी पुराना है. एक समय भारतीय टीम एशिया की अच्छी टीमों में गिनी जाती थी. 1950 के दशक में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी. हालांकि बाद के सालों में दूसरे देशों ने तेजी से सुधार किया और भारत उनसे पीछे रह गया.
भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से फुटबॉल को उतना ध्यान नहीं मिल पाया. इसके अलावा अच्छे मैदान, बेहतर ट्रेनिंग और युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलने की कमी भी एक बड़ी वजह मानी जाती रही है. हालांकि अब हालात बदल रहे हैं और फुटबॉल के लिए सुविधाएं धीरे-धीरे बढ़ रही हैं.
भारत में कई युवा फुटबॉलर अब इस खेल में करियर बनाना चाहते हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि देश में फुटबॉल अकादमियों की संख्या बढ़ रही है और बच्चों को छोटी उम्र से ट्रेनिंग मिल रही है. अगर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और लगातार मौके मिलते रहे तो भारत आने वाले समय में अपनी रैंकिंग सुधार सकता है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News