मानसून का रौद्र रूप, जम्मू-कश्मीर में 23 मौतें, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी – India.Com

Monsoon 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर में देखने को मिला, जहां भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की वजह से पिछले दो दिनों में 23 लोगों की जान चली गई. कई इलाके पानी और मलबे से भर गए हैं. राहत और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन खराब मौसम उनके लिए भी चुनौती बना हुआ है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

अधिकारियों के अनुसार जम्मू संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं. पुंछ और राजौरी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. यहां भूस्खलन और बाढ़ की कई घटनाएं सामने आई हैं. एक महिला और उसके दो बच्चों समेत कई लोगों की जान चली गई. पिछले दो दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है. वहीं सात लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव अभियान में भी दिक्कतें आईं. मौसम थोड़ा साफ होने के बाद बचाव दलों ने तलाश अभियान फिर तेज किया, लेकिन अभी तक लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है.

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है. इसके कारण चार राष्ट्रीय राजमार्ग समेत करीब 150 सड़कें बंद हो गई हैं. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने चारधाम यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है. बागेश्वर जिले में सरयू नदी में एक आठ साल का बच्चा बह गया. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान 21 जुलाई के लिए बंद कर दिए गए हैं. कई इलाकों में लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम और मेघालय के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 21 से 25 जुलाई तक राज्य के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में भी कई दिनों की उमस के बाद हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहने और तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मजबूत मानसूनी हवाओं की वजह से बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों, भूस्खलन वाले इलाकों और जलभराव वाली जगहों से दूर रहें. खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचें और मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखें. कई राज्यों में स्कूल बंद किए गए हैं और प्रशासन को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके.

(इनपुट: PTI)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News