Shravasti News: बदहाल जल निकासी व्यवस्था, पटी नाली – Hindustan

Shravasti News: गिलौला, संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला के कस्बा गिलौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य द्वार के बगल से होकर गुजरने वाला लगभग 150 मीटर लंबा जल निकासी नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई स्थानों पर नाला पट गया है और उसकी सफाई न होने के कारण स्थानीय लोग उसमें कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं। इससे गंदगी का अंबार लग गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बनी नाली भी पूरी तरह पट चुकी है। जल निकासी बाधित होने से गंदा पानी जमा रहता है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो नाले की मरम्मत कराई गई और न ही नालियों की सफाई की गई। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील परिसर के आसपास तत्काल नाले की मरम्मत, नालियों की सफाई तथा नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था कराई जाए, ताकि मरीजों और आम लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके तथा संभावित संक्रामक रोगों के फैलने से बचाव हो सके।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News