Garhwa News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मातम – Hindustan

Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मझिआंव थाना क्षेत्र के ऊंचरी गांव निवासी होमगार्ड जवान 58 वर्षीय सुंदर देव राम की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सुंदर देव होमगार्ड के 1989 बैच के जवान थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी गढ़वा के उत्पाद विभाग में लगाई गई थी।

बताया गया कि रविवार देर रात ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ में मौजूद चार होमगार्ड जवानों ने तत्काल उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सुंदर देव की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। सुंदर राम लंबे समय से होमगार्ड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह अपने शांत व कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के लिए जाने जाते थे.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News