Jaunpur News: रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 26 वर्षीय दिनेश तिवारी उर्फ मोनू की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दिनेश तिवारी का पड़ोसी महावीर तिवारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रविवार की रात में करीब दस बजे कहासुनी मारपीट में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि महावीर तिवारी और उसके परिजनों ने दिनेश के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, घायल को भदोही जिले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों से भूमि का विवाद चल रहा है, जिसका मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते घटना हुई। दिनेश अपने पीछे दो वर्षीय पुत्री राधिका को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play