दानापुर में रविवार देर रात बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड और उसके मुंहबोले चाचा को गोली मार दी। प्रेमिका मुस्कान कुमारी को पेम और रीढ़ की हड्डी के नीचे और चाचा विनायक सिंह को जांघ में तीन और कमर में एक गोली लगी है। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
आरोपी प्रेमी राहुल उर्फ गब्बर मुस्कान के साथ रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। राहुल ने मुस्कान की पिटाई कर दी। जिसके बाद मुस्कान ने अपने चाचा को किराए के घर में बुलाया था।
मकान के ऊपर से 6 गोलियां फायर की
युवती ने विनायक से घर के नीचे मिलने के लिए गई थी। गब्बर ने दोनों को बात करते देखा तो उसने मुस्कान को ऊपर बुलाया। विनायक ने उससे कह दिया कि वो अब तुम्हारे पास नहीं जाएगी। इसपर गब्बर ने कहा कि तुम मेरे पिता के चेरा रह चुके हो।
इसके बाद गब्बर ने गुस्से में ऊपर से ही फायरिंग शुरू कर दी। पहले 6 गोलियां चलाई, जो विनायक को नहीं लगी। उसके बाद विनायक और युवती दोनों में मकान में गए। इसी बीच गब्बर ने फिर से विनायक पर 4 राउंड फायरिंग की। विनायक को बचाने के लिए युवती गई तो गब्बर ने उसे भी दो गोली मार दी और फरार हो गया।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मुस्कान और विनायक के बयान पर रूपसपुर थाने में अलग-अलग केस दर्ज हुआ है। पटना पुलिस और एसटीएफ ने छापेमारी कर गब्बर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, विनायक आरपीएस मोड के पास रहता है। जो भाई के साथ ठेकेदारी करता है।
दूसरी तरफ आरोपी गब्बर आरा के गांगी की सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। जो गैंगरेप मामले में जेल जा चुका है। 2020 में बोरिंग रोड चौराहे के पास जीवी मॉल से छात्रा को 4 युवकों ने हथियार के दम पर कार में जबरन बैठा लिया था। पाटलिपुत्र कॉलोनी के पीएंडएम मॉल के पीछे एक अपार्टमें के चौथे तल्ले पर दुष्कर्म किया था। बीबीए की छात्रा के बयान पर महिला थाना में केस हुआ था।
पिता के हथियार से फायरिंग की थी
गब्बर के पिता बालू काराेबारी हैं। जिस पिस्टल से फायरिंग की, उसका लाइसेंस उसके पिता के नाम से है। हालांकि पिस्टल हमेशा गब्बर के पास ही रहती है। जांच के बाद पुलिस उसका लाइसेंस रद्द कराएगी।
डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े विवाद में यह घटना हुई है। घायलों के बयान के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.