कभी ग्रीन… तो कभी रेड, आखिर आज कन्फ्यूज क्यों है शेयर बाजार? – AajTak

सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है. फ्लैट शुरुआत के बाद सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स पल में ग्रीन जोन में नजर आ रहे हैं, तो अगले ही पल गिरावट के साथ रेड जोन में पहुंच रहे. बाजार में ये उतार-चढ़ाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जबकि विदेशों से पॉजिटिव सिग्नल मिल रहे हैं. दरअसल, एशियाई शेयर बाजारों ने बीते कारोबारी दिन के बड़े क्रैश के बाद जोरदार वापसी की है, तो वहीं Gift Nifty भी बढ़त में कारोबार करता दिखा है, जो कि सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाता है. 
सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट शुरुआत 
शेयर मार्केट में मंगलवार को कारोबार की सुस्त शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,708 की तुलना में गिरावट के साथ 77,649 पर खुला. शुरुआत के बाद ही इसमें उथल-पुथल नजर आने लगी, कभी ये बढ़त लेकर ग्रीन जोन में कारोबार करते हुए 77,753 पर पहुंचा दिखा, तो अगले ही पल ये गिरकर 77,541 पर आ गया.
सेंसेक्स की तरह NSE Nifty की चाल भी कन्फ्यूज करती हुई नजर आ रही है. अपने पिछले बंद 24,238 की तुलना में मामूली गिरावट लेकर खुला ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स ओपनिंग के कुछ ही मिनटों में बढ़त के साथ 24,262 के लेवल पर कारोबार करता दिखा, तो वहीं अगले ही पल ये भी फिसलकर 24,203 पर आ गया. 
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News