138 दिन किन राशियों को मिलेगी कामयाबी, व्रकी शनि से बदलेगी छवि – Hindustan

ज्योतिष शास्त्र में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले ग्रह शनि देव हैं। आने वाली 27 जुलाई से शनिदेव वक्री हो रहे हैं। इसका मतलब है कि शनि अपनी चाल से विपरीत चाल चलेंगे। अब 138 दिनों के लिए शनि वक्री रहेंगे, जिससे कई राशियों पर अच्छा तो कई राशियों पर बुरा असर भी होगा। न्याय, धर्म और अध्यात्म के कारक शनि की का यह बदलाव सभी 12 राशियों पर तो होगा ही साथ ही देश और दुनिया पर भी होगा। शनि के वक्री होने पर आपकी राशि पर क्या असर होगा।
शनि ग्रह 27 जुलाई, 2026 को मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से 138 दिनों चलेंगे। यह 11 दिसंबर, 2026 को मार्गी अर्थात सीधी चाल में हो जाएंगे। शनि के वक्री होने के कारण बारह राशियों पर पड़नेवाला प्रभाव :
मेष : मेष राशि वालों को व्यावसायिक मामलों में कठिन परिश्रम। व्यावसायिक मामलों में सुनहरा अवसर परिवर्तन का कारक बनेगा। वृष : वृष राशि वालों को निजी और व्यावसायिक मामले सुलझेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। मिथुन : मिथुन राशि वालों को आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। कर्क : कर्क राशि वालों को परिस्थितियाें को सहजता से संभालेंगे। ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करेंगे। सिंह : सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। कन्या : कन्या राशि वालों को आपकी नई सोच आपको प्रसिद्धि देगी। अपने मूल्यों से कोई समझौता नहीं करेंगे।
तुला : तुला राशि वालों में भावनात्मक उथल-पुथल रहेगी। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक प्रतिक्रिया देने से बचें। व्यापार में सफलता मिलेगी। वृश्चिक :वृश्चिक राशि वाले सफलता की सीढ़ी पर कदम बढ़ाएंगे। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं आगे बढ़ेंगी। धनु : धनु राशि वालों को किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहें। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उस पर उचित सोच-विचार कर लें।
मकर : मकर राशि वालों के लिए शांति और सद्भाव का समय है। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। कुंभ : कुंभ राशि वालों की जीवन शैली और बाहरी छवि में सकारात्मक बदलाव आएगा। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव ठीक होंगे। मीन : मीन राशि वालों को रिश्तों में सकारात्मक खुशियां मिलेंगी। करियर में नए मौके आएंगे, जो खुशियां लेकर आएंगे। अवसर का लाभ उठाएं।
शार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज तक’ (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News